दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की लागत वसूल होने के बाद क्या आपको नहीं देना पड़ेगा टोल? NHAI ने खुद कर दिया क्लियर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ने यात्रा का समय घटाकर 45-60 मिनट कर दिया है, लेकिन क्या निर्माण लागत वसूल होने के बाद टोल बंद हो जाता है? NHAI ने स्पष्ट किया है कि टोल केवल सड़क निर्माण की लागत नहीं, बल्कि रखरखाव, सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी लिया जाता है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
मेरठ, उत्तर प्रदेश: दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक बड़ी राहत है. पहले इस रास्ते में 2-3 घंटे लग जाते थे, अब सिर्फ 45-60 मिनट में पहुंचा जा सकता है, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे बनाने की लागत वसूल होने के बाद टोल कलेक्शन बंद हो जाता है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस आम धारणा को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.
