नोएडा-गाजियाबाद की तरह ये जिला बनने जा रहा नौकरी का नया हब, CM Yogi ने कर दिया बड़ा एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि अब निवेश सिर्फ पश्चिमी यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि गोंडा जैसे पूर्वी जिलों में भी रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ
गोंडा (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार 6 जून 2026 को गोंडा के कर्नलगंज में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. यह कार्यक्रम पूर्वांचल के विकास और स्थानीय युवाओं को घर के पास रोजगार देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
