लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में डिवाइडर के बीच सोए मजदूर पर डंपर ने उड़ेली मिट्टी, सुबह जो दिखा उसने सबको हिला दिया...

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Accident: गोरखपुर के भटहट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में डिवाइडर के बीच सो रहे मजदूर पर डंपर से मिट्टी डाल दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. सुबह निर्माण कार्य के दौरान शव मिलने से हड़कंप मच गया.

social share
Google CTA

Gorakhpur Accident: गोरखपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में लापरवाही और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक गरीब मजदूर की जान उस वक्त चली गई जब वह थकान के चलते सड़क किनारे डिवाइडर के बीच में सो गया था. इसी दौरान रात में वहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान डंपर से मिट्टी डाल दी गई, जिससे वह मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई. इस हादसे ने न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि मानवता को भी झकझोर दिया है.