UPTak Baithak Logo

बिजनौर में 25 से 40 हजार लेकर निजी मकान में रेनू चला रही थी गैरकानूनी रैकेट, नकली ग्राहक बनकर अंदर गई महिला ने खोल दी सारी पोल

Bijnor News: गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में संचालित एक अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा किया है. मिली सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की.

ADVERTISEMENT

Bijnor Illegal Gender Testing Case
Bijnor Illegal Gender Testing Case (Photo: AI Generated)
social share
google news

Bijnor Illegal Gender Testing Case: गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में संचालित एक अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा किया है. मिली सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की. जांच के दौरान सामने आया कि रेनू नाम की महिला 25 हजार से 40 हजार रुपये तक लेकर गर्भवती महिलाओं को बिजनौर पहुंचाती थी. वहां एक निजी मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन की मदद से भ्रूण का लिंग बताने का गैर-कानूनी काम किया जा रहा था.