लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस में बर्थडे पार्टी के दौरान स्टेज पर डांसर डिंपल चौधरी के साथ छेड़छाड़, फिर यूपी पुलिस ने आरोपी के साथ क्या किया?

ADVERTISEMENT

Hathras News: हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ स्टेज पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार और अवैध कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया.

social share
Google CTA

Hathras News: हाथरस के सासनी क्षेत्र में 3 जून 2026 को एक बर्थडे पार्टी के दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ स्टेज पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति ने डांसर के साथ अनुचित व्यवहार किया. इस घटना के बाद डिंपल चौधरी ने तुरंत विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ मार दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला तेजी से चर्चा में आ गया.