गाजीपुर में कमलेश बिंद एनकाउंटर के बाद बढ़ा तनाव, योगी सरकार पर सपा ने लगा दिए ये गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT
Kamlesh Bind Encounter: गाजीपुर में एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी और मृतक परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए जांच की मांग उठाई है.
Kamlesh Bind Encounter: गाजीपुर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश बिंद के एनकाउंटर ने पूर्वांचल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. दो दिन पहले हुए इस एनकाउंटर के बाद से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कमलेश बिंद का नाम चर्चित विनीत राय हत्याकांड में आरोपितों की सूची में शामिल था, जिसमें शंकर पांडे समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे. पुलिस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी सफलता बता रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी इस पूरे मामले को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हो गई है. पार्टी लगातार इस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, जबकि मृतक का परिवार इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है. एनकाउंटर के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया.
