सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर… गिरफ्तारी की खबरों के बीच आ गई बहुत बड़ी न्यूज!
पटना में खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर फायरिंग मामले में नामजद होने के बाद खान सर अचानक पटना सिविल कोर्ट पहुंचे. हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज केस के बीच उनके सरेंडर से नया मोड़ आया.
ADVERTISEMENT

Khan Sir
Khan Sir Surrender: मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उनके कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर' के बाहर हुई फायरिंग मामले में नामजद होने और पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बीच खान सर खुद सरेंडर करने के लिए अचानक पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं. बता दें कि खान सर अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक वह अग्रिम जमानत की अर्जी लगा सकते हैं. बता दें कि पटना पुलिस द्वारा उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाने के बाद यह सनसनीखेज मोड़ सामने आया है.
