MLC का टिकट मिलने पर क्या बोले पवन सिंह, आ गया उनका पहला रिएक्शन
Pawan Singh MLC Candidate: बीजेपी से एमएलसी उम्मीदवार घोषित होने के बाद पवन सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. जनसेवा का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने समर्थकों का धन्यवाद किया.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh Reaction
Pawan Singh MLC Candidate: बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पावर स्टार पवन सिंह की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है. टिकट मिलने से गदगद पवन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए जनसेवा का संकल्प लिया है. वहीं पावर स्टार को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनके करोड़ों चाहने वालों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
