UPTak Baithak Logo

CM Yogi In Gonda: गोंडा में CM योगी का बड़ा हमला, अब दंगाइयों की नहीं चलती, अयोध्या में रामद्रोहियों की एंट्री नहीं

Gonda News: गोंडा में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, विकास और अयोध्या के बदलते स्वरूप पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब दंगाइयों और अराजक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि विकास की धारा हर जिले तक पहुंच रही है.

ADVERTISEMENT

 Yogi Adityanath Gonda Rally
Yogi Adityanath Gonda Rally
social share
google news

Gonda News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 से पहले विकास केवल सैफई तक सीमित था, लेकिन अब गोंडा, बहराइच, बस्ती, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं.