खान सर नहीं करेंगे सरेंडर... FIR के बाद उनके वकील ने सामने आकर अब बता दी साजिश वाली बात
Khan Sir Case Update: खान सर के वकील ने साफ किया कि वह सरेंडर नहीं करेंगे. फायरिंग मामले की एफआईआर को बदले की कार्रवाई बताते हुए उन्होंने खान सर को फंसाने का आरोप लगाया. लीगल टीम अब अग्रिम जमानत की तैयारी में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Case Update, khan sir will not surrender
Khan Sir Case Update: पटना में कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. एक ओर जहां खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की खबरें आ रही थीं. वहीं अब उनके वकील ने साफ कर दिया है कि खान सर पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करने जा रहे हैं. खान सर के वकील अरविंद कुमार मऊआर ने पुलिस की एफआईआर पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे रिटैलिएशन यानी बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. वकील का दावा है कि खान सर को इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है और वे जल्द ही कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे.
