योगी आदित्यनाथ ने अपने बर्थडे पर दिया ऐसा बयान कि भन्ना गए अखिलेश यादव, ये सब कह दिया...
ADVERTISEMENT
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पर्यावरण दिवस पर उन्होंने सरकार की योजनाओं और ‘हर घर नल योजना’ का जिक्र करते हुए विपक्ष पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी की, जिससे सियासी हलचल बढ़ गई.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा प्रमुख मायावती सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए उनके कार्यों की सराहना की. योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया.
