लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: महंगाई, बिजली कटौती और पेपर लीक पर सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Amethi News: महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अमेठी में प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, युवाओं के लिए निष्पक्ष परीक्षाएं और जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

Amethi Samajwadi Party Protest
Amethi Samajwadi Party Protest
social share
Google CTA

Amethi News: समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और लगातार हो रही परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को गौरीगंज स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा. सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन गंभीर जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की.