Ballia News: बलिया में शराब के खिलाफ बवाल: सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर, दुकान हटाने की मांग तेज
Ballia News Today: बलिया के बेदुआ क्षेत्र में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोप लगाया कि दुकानों की वजह से माहौल खराब हो रहा है और आंदोलन उग्र करने की चेतावनी भी दी है.
ADVERTISEMENT

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आज शराब के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिला. बेदुआ क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आबकारी विभाग होश में आओ, बेदुआ को नशा मुक्त करो के जमकर कर नारे लगे. शहर के बेदुआ बांध पर स्थित देशी और कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने की मांग किया.