Ballia News: वेद से विज्ञान तक की यात्रा का संदेश, दीक्षांत समारोह में बेटियों का डंका, 44 स्वर्ण पदकों में 35 पर छात्राओं का कब्जा
Ballia Convocation Ceremony: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 में से 35 स्वर्ण पदक अपने नाम किए. समारोह में ‘वेद से विज्ञान’ की सोच, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया. मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.
ADVERTISEMENT

वेद से विज्ञान तक की यात्रा का संदेश, दीक्षांत समारोह में बेटियों का डंका, 44 स्वर्ण पदकों में 35 पर छात्राओं का कब्जा
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षान्त मण्डप में संपन्न हुआ. समारोह की अध्यक्षता कर रहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सूचना का संग्रह नहीं माना गया है. शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है. शिक्षा मनुष्य में संवेदनशीलता,आत्मानुशासान, नैतिकता, सेवा भाव, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है.
