Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा में पुण्य कमाने आए श्रद्धालु, तलहटी में छोड़ गए गंदगी, मेले के बाद कूड़े से पटा गिरिराज परिक्रमा मार्ग
Mathura Govardhan Parikrama Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर गंदगी का अंबार नजर आया. भंडारों के बाद जगह-जगह पत्तल, गिलास और कूड़ा फैला मिला. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकर परिक्रमा मार्ग को दोबारा स्वच्छ बनाने का कार्य किया.
ADVERTISEMENT

मुड़िया पूर्णिमा में पुण्य कमाने आए श्रद्धालु, तलहटी में छोड़ गए गंदगी, मेले के बाद कूड़े से पटा गिरिराज परिक्रमा मार्ग
Mathura News: राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले पर पुण्य कमाने आए सेवाभावी लोग गिरिराज तलहटी में जाते समय गंदगी छोड़ गए. जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे. भंडारों वाले स्थानों पर भीषण गंदगी थी. दौना-गिलास इधर-उधर पड़े थे.
