लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में विद्युत विभाग की लापरवाही, सार्वजनिक रास्ते के बीच गाड़ दिया हाईटेंशन पोल, लोगों में आक्रोश

Amethi Electricity Department News: अमेठी की रुद्र नगर कॉलोनी में सार्वजनिक रास्ते के बीच हाईटेंशन पोल लगाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है. स्थानीय निवासियों ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए पोल को तत्काल हटाने, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

अमेठी में विद्युत विभाग की लापरवाही, सार्वजनिक रास्ते के बीच गाड़ दिया हाईटेंशन पोल, लोगों में आक्रोश
अमेठी में विद्युत विभाग की लापरवाही, सार्वजनिक रास्ते के बीच गाड़ दिया हाईटेंशन पोल, लोगों में आक्रोश
social share
Google CTA

Amethi News: जिले के बाईपास स्थित रुद्र नगर कॉलोनी में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है. आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के कॉलोनी को जाने वाले मुख्य सार्वजनिक रास्ते के बीचोबीच हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल गाड़ दिया. रास्ते के बीच पोल लगाए जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हादसे की आशंका भी बनी हुई है.