Amethi News: अमेठी में नाला निर्माण को लेकर घमासान, अध्यक्ष व सभासदों ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग
Amethi Drain Construction Scam: अमेठी में करीब ₹10 करोड़ के नाला निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर एफआईआर और जिम्मेदार ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

अमेठी में नाला निर्माण को लेकर घमासान, अध्यक्ष व सभासदों ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग
Amethi News: नगर पंचायत क्षेत्र में नाला निर्माण कार्यों को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद मामला गरमाता जा रहा है. करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत नाला निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन सभी सभासदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं. उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की.
