लोकसभा में हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से मिली मंजूरी
पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
ADVERTISEMENT

Anti Paper Leak Bill Lok Sabha News
Anti Paper Leak Bill Lok Sabha News: पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. बाद में सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई और चर्चा पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद विधेयक को संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी गई.
