यूपी के इन 7 जिलों में बंद रहेंगी शराब-मीट की दुकानें, कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार का सख्त फैसला
UP Kanwar Yatra 2026: योगी सरकार ने कांवड़ मार्गों पर सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं. यात्रा अवधि के दौरान मीट, मछली, अंडा और नॉनवेज परोसने वाली दुकानों को बंद रखने, शराब की दुकानों को ढकने, दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य करने और डीजे की ऊंचाई व ध्वनि सीमा तय करने के आदेश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP Kanwar Yatra Rules 2026: उत्तर प्रदेश में सावन के महीने और आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं कसनी शुरू कर दी हैं. शिवभक्तों की आस्था और यात्रा की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम यूपी में कांवड़ मार्गों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं.
