Ballia News: पत्नी की हत्या की कोशिश, मायके पहुंचे पति ने सरेआम तान दी पिस्टल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
Ballia Crime News: बलिया के बांसडीह क्षेत्र में पत्नी की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है.पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पहुंचे पति ने कथित तौर पर पत्नी पर फायरिंग कर दी. महिला बाल-बाल बच गई.परिजनों और डायल-112 की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.
ADVERTISEMENT

पत्नी की हत्या की कोशिश, मायके पहुंचे पति ने सरेआम तान दी पिस्टल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की. मायके में रह रही पत्नी पर उसने सरेआम पिस्टल से फायर छोड़ दिया. गनीमत रही की महिला बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और 112 पुलिस की मदद से आरोपी पति को दबोच लिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया है.
