Mathura News: संसद परिसर में साधु वेश और दान पेटी के प्रतीकात्मक प्रदर्शन पर भाजपा ने जताई आपत्ति
Mathura Politics News: मथुरा भाजपा ने संसद परिसर में विपक्ष के प्रतीकात्मक प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है. मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि साधु वेश, भगवा और दान पेटी को राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम बनाना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है. उन्होंने धार्मिक प्रतीकों के सम्मान की बात कही
ADVERTISEMENT

संसद परिसर में साधु वेश और दान पेटी के प्रतीकात्मक प्रदर्शन पर भाजपा ने जताई आपत्ति
Mathura Politics News: भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, किंतु धार्मिक प्रतीकों, संत परंपरा और भगवा के सम्मान को राजनीतिक मंच का विषय बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.
