UP Police Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, 76184 उम्मीदवार DV/PST के चयनित, जानें क्या है कटऑफ
UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. कुल 76,184 अभ्यर्थियों को DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Police Constable Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल सिविल पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके साथ ही सभी वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ भी जारी कर दिए गए हैं. डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. दस्तावेज सत्यापन के बाद फिजिकल टेस्ट होगा.

अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थी
UPPRPB ने दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. जिस भी उम्मीदवार ने चुनी गई कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक हासिल कर लिए हैं, उन्हें अब परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने का मौका दिया जाएगा.
श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक
बोर्ड ने सभी वर्गों की कटऑफ जारी कर दी है.
डीवी, पीएसटी और फिजिकल की तारीख
बोर्ड के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है. परीक्षा केंद्र, समय और तारीख की पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यानी फिजिकल टेस्ट सितंबर 2026 में आयोजित किया जा सकता है. इसका पूरा शेड्यूल अलग से जारी होगा.
कई शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल छह अलग-अलग शिफ्टों में कराई गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. सभी आपत्तियों की बारीकी से जांच के बाद फाइनल आंसर सीट बनाई गई उसी के आधार पर यह रिजल्ट जारी किया गया है. चूंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए अंकों का नॉर्मलाइजेशन भी किया गया है.
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिखाई दे रहे 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें.
- स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें और सामान्यीकृत अंक चेक करें.
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.
