लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Girlfriend Dispute: गर्लफ्रेंड विवाद में दोस्त बने दुश्मन, आर्यन यादव को दोस्तों ने मारी 4 गोलियां, हालत नाजुक

Ballia News: बलिया के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में दोस्ती के रिश्ते में खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां आर्यन यादव को उसके ही दोस्तों ने प्रेम प्रसंग विवाद में चार गोलियां मार दीं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के रिश्ते पर खून के छींटे पड़ गए. नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में एक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी. घायल युवक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर का निवासी है.