लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Farmers News: बलिया में MSP से कम दाम पर बिक रहा गेहूं, कांग्रेस का हल्ला बोल—तुरंत क्रय केंद्र खोलने की मांग

Ballia Farmers Protest: बलिया में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए बांसडीह एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने गेहूं क्रय केंद्र जल्द खोलने की मांग की, ताकि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia Farmers Protest: कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और क्रय केंद्रों की कमी के कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मौसम की अनिश्चितता के बीच किसान फसल की कटाई में लगे हुए हैं. कई किसान अभी तक फसल नहीं काट पाए हैं और जिनके पास फसल है, उनके पास उसे सुरक्षित रखने की पर्याप्त जगह नहीं है.