धारा 370 से लेकर आगरा के विकास तक, सीएम योगी ने विरोधियों को दिखाया आईना
आगरा में विकास योजनाओं के लोकार्पण के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने से आतंकवाद खत्म हुआ है और अब वहां देश का संविधान लागू है.
ADVERTISEMENT
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कश्मीर से लेकर देश की आंतरिक सुरक्षा तक के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा और मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अब आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी समस्याओं से मुक्त होकर विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है.