Ballia News: बलिया में हाईटेंशन तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत, भड़की विधायक केतकी सिंह ने एक्सियन को खिंचा और कहा- 'चुल्लू भर पानी में डूब मरो
Ballia Electricity Department News: बलिया में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से पिता-पुत्र की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मौके पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, मुआवजा और पीड़ित परिवार की बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की.
ADVERTISEMENT

बलिया में हाईटेंशन तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत, भड़की विधायक केतकी सिंह ने एक्सियन को खिंचा और कहा- 'चुल्लू भर पानी में डूब मरो
Ballia Electricity Department News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही में एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शहपुरवा गांव में खेत में काम कर रहे पिता पुत्र की 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटने से करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय विधायक केतकी सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बिजली विभाग के एक्सियन पंकज भारती को मौके पर ही जमकर खरी-खोटी सुनाई और खींचकर मृतकों के दरवाजे तक ले गई. जहां उन्होंने कड़े शब्दों में कहा 'चुल्लू भर पानी में डूब मरो'.
