लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: चंदौली में 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, लावारिस ट्रक से मिली 15 लाख की खेप

Chandauli Cough Syrup Seized: चंदौली के अलीनगर में पुलिस ने लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे छिपाई गई करीब 15 लाख रुपये की खेप जब्त की गई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की है.

ADVERTISEMENT

चंदौली में 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, लावारिस ट्रक से मिली 15 लाख की खेप
चंदौली में 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, लावारिस ट्रक से मिली 15 लाख की खेप
social share
Google CTA

Chandauli News: जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने रिंग रोड स्थित कोरई अंडरपास के पास लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से 7200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. तस्करों ने इस खेप को मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है.