UPTak Baithak Logo

अयोध्या में जिनके घर-मकान टूटे, उन्हें नहीं मिला मुआवजा? DM नितीश कुमार ने बताया 'सच'

फैजाबाद में भाजपा की हार के लिए लोग सोशल मीडिया पर अयोध्या के विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों के मकान और दुकानें ध्वस्त किए जाने को लेकर उपजे जन आक्रोश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अब इसी मामले पर अयोध्या प्रसाशन ने बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Faizabad News: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. बता दें कि सूबे की 80 सीटों में से पार्टी ने कुल 33 पर जीत हासिल की है. भाजपा ने यूपी में जो सीटें हारी हैं, उनमें फैजाबाद (अयोध्या) की सीट भी शामिल है. इस सीट पर भाजपा के लिए हार किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि अभी हल ही में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था. किसी ने नहीं सोचा था कि यहां भाजपा को हार मिलेगी और सपा के अवधेश प्रसाद चुनाव जीत जाएंगे. भाजपा की हार के लिए लोग सोशल मीडिया पर अयोध्या के विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों के मकान और दुकानें ध्वस्त किए जाने को लेकर उपजे जन आक्रोश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अब इसी मामले पर अयोध्या के जिलाधिकारी ने बयान दिया है.