'रामनवमी' पर रामलला का होगा सूर्याभिषेक, दर्शन करने के लिए अयोध्या में ऐसी है व्यवस्था, जानें
रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने के बाद पहली बार रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा. इसके लिए रामलला के मंदिर में कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गयी हैं.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने के बाद पहली बार रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा. इसके लिए रामलला के मंदिर में कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गयी हैं. इसके साथ ही रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक भी किया जाएगा. मंदिर में श्रीराम ट्रस्ट ने भक्तों की संख्या को देखते हुए 7 पंक्तियों में दर्शन कराने का फैसला किया है. मंदिर को तीन दिन (16, 17, 18 अप्रैल) तक 20 घंटे खोलने का फैसला किया गया है. रामनवमी पर 40 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है.