लेटेस्ट न्यूज़

नागर शैली में बन रहा राम मंदिर का मुख्य शिखर, 161 फीट होगी ऊंचाई, कितने दिन में होगा तैयार?

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर निर्माण की शुरुआत हो चुकी है. नागर शैली में बन रहे शिखर की ऊँचाई 161 फीट होगी और इसके निर्माण में 120 दिन का समय लगेगा.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir in Ayodhya
Ram Mandir in Ayodhya
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir News: नवरात्र के पहले दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है. शिखर निर्माण से पहले मंदिर स्थल और शिखर में लगने वाले मुख्य पत्थर की विधिवत पूजा की गई. मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियां और विशेषज्ञ अयोध्या पहुंच चुके हैं. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी इस मौके पर मौजूद रहे.