लेटेस्ट न्यूज़

खुर्शीद ने अपनी बहन को होने वाले जीजा संग होटल से निकलते हुए देख लिया फिर हुआ सनसनीखेज कांड

UP News: यूपी के लखीमपुर में एक युवक ने अपने होने वाले जीजा को ही मार डाला. इस कांड से हड़कंप मच गया. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri news, Lakhimpur Kheri crime, Lakhimpur Kheri viral news, up news, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम
UP News
social share
google news

UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपने होने वाले जीजा के साथ ही कांड कर डाला. युवक ने देखा कि उसकी बहन अपने होने वाले पति के साथ होटल से बाहर आ रही है. ये देख वह इतना भड़क गया कि उसने अपने होने वाले जीजा के साथ ही खौफनाक कांड कर डाला.

जीजा को ही निपटा दिया

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले में पलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाले अहमद जहान का लखीमपुर की रहने वाली युवती से 3 सालों से अफेयर चल रहा था. दोनों की शादी भी तय हो गई थी.

बता दें कि युवती के भाई को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन की शादी अहमद जहान से हो. इसी बीच 18 दिसंबर को प्रेमिका के भाई खुर्शीद ने अपनी बहन को अपने होने वाले जीजा अहमद जहान के साथ एक होटल से निकलते हुए देख लिया.

यह भी पढ़ें...

इसके बाद उसने आपा खो दिया. उसने अपने एक दोस्त को अपने साथ मिलाया और अपने होने वाले जीजा को शहर से बाहर एक सुनसान इलाके में ले गया. यहां दोनों ने मिलकर अहमद जहान की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी वेस्ट पवन गौतम ने बताया, केस दर्ज किया गया था. हत्या का मामला था. 2 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.