अयोध्या: रामनवमी पर रामलला के माथे पर दिखेगी सूरज की किरणें, 2024 में जन्मोत्सव होगा खास
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. राम भक्तों को भव्य और दिव्य मंदिर में…
ADVERTISEMENT

uptak
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. राम भक्तों को भव्य और दिव्य मंदिर में अपने आराध्य के विराजने का इंतजार है. वहीं अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे. मकर संक्रांति के बाद जनवरी के तीसरे सप्ताह में रामलला अस्थाई मंदिर से अपने भव्य और दिव्य मंदिर में आसीन हो जाएंगे. यही नहीं प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद भक्त रामलला का दर्शन पूजन भी कर सकेंगे.