लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 4 मई को होगी ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 4 मई 2026 के लिए उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी यूपी और तराई के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 4 मई 2026 की सुबह से 5 मई 2026 की सुबह तक तेज आंधी-तूफान और बारिश की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी और तराई बेल्ट के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.