लेटेस्ट न्यूज़

बृजभूषण शरण सिंह ने सपा में जाने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, यूपी 2027 चुनाव की भविष्यवाणी से किया इनकार

Brij Bhushan Sharan Singh News: मुजफ्फरनगर में रविवार को पूर्वांचल के फायर ब्रांड नेता और बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह किसान नेता पूरण सिंह के पिता की तेहरवीं में शामिल होने पहुंचे.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh File Photo
Brij Bhushan Sharan Singh File Photo
social share
google news

UP News: मुजफ्फरनगर में रविवार को पूर्वांचल के फायर ब्रांड नेता और बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह किसान नेता पूरण सिंह के पिता की तेहरवीं में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और समर्थकों से मुलाकात की और कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही अपनी राजनीतिक स्थिति और भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. बृजभूषण शरण सिंह से साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की भविष्यवाणी नहीं कर सकते. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में भविष्य को लेकर कुछ भी कहना आसान नहीं होता.