वृंदावन में लिव-इन पार्टनर सुभाष ठाकुर और उसकी तलाकशुदा प्रेमिका की बॉडी रूम में जिस हाल में मिली, हर कोई कांप गया
Mathura Live-in Partner Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ दुर्गापुरम कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
ADVERTISEMENT

Photo: Representational
Mathura Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ दुर्गापुरम कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में हत्या और आत्महत्या की वजह आपसी अनबन और पुलिस में की गई शिकायत को माना जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष ठाकुर (24) और राधिका (28) पिछले दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. राधिका अपने पति से तलाक लेने के बाद सुभाष के साथ एक किराए के कमरे में रह रही थी. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था.