यूपी में ओबीसी समीकरण की राजनीति हुई दिलचस्प, जानिए कैसे ओपी राजभर और अनिल राजभर खोल रहे हैं पीडीए की असली परतें
अखिलेश यादव के 'पीडीए' नैरेटिव को ओम प्रकाश राजभर और अनिल राजभर ने दी सीधी चुनौती. हरदोई के शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के बाद उपजे सामाजिक असंतोष और गैर-यादव पिछड़ा राजनीति के निर्णायक मोड़ का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

UP News
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'पीडीए' - यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा एक बड़े स्ट्रैटेजिक कदम और सामाजिक गठजोड़ के रूप में पेश किया जा रहा है. अखिलेश यादव इसे एक समावेशी राजनीतिक मॉडल बताकर आगे बढ़ा रहे हैं, जहां हर वंचित वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलने का दावा जोर-शोर से किया जा रहा है. लेकिन, जैसे-जैसे उनकी यह स्ट्रैटेजी जमीन पर उतर रही है, वैसे-वैसे इसके भीतर के अंतर्विरोध भी सामने आने लगे हैं.