लेटेस्ट न्यूज़

आजाद बिंद दूल्हा बन कार में बैठ बारात ले जा रहा था, तभी जबड़े में जा लगी गोली... खौफनाक कांड की कहानी

Jaunpur Murder News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बारात लेकर जा रहे दूल्हे की बीच रास्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ADVERTISEMENT

Jaunpur Murder News
Jaunpur Murder News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बारात लेकर जा रहे दूल्हे की बीच रास्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस पूरी साजिश में दुल्हन के ही एक रिश्तेदार की भूमिका सामने आई है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. शादी के घर में उस समय रोशनी और खुशी का माहौल था. ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाराती झूम रहे थे. फूलों से सजी कार में बैठा दूल्हा आजाद बिंद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के सपने लेकर बारात में निकला था. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर शादी के मंडप तक नहीं, बल्कि मौत तक पहुंच जाएगा. घर से करीब 5 किलोमीटर दूर दूल्हे की कार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.