रील के चक्कर में 16 घंटे मौत के मुंह में लटके रहे बच्चे फिर आई एयरफोर्स और बचा ली जिंदगी, VIDEO वायरल
Siddharthnagar water tank accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. घटना कांशीराम आवासीय कॉलोनी की है.
ADVERTISEMENT

Siddharthnagar News
UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. घटना कांशीराम आवासीय कॉलोनी की है, जहां शनिवार को पांच बच्चे पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए. इसी दौरान टंकी की सीढ़ी अचानक टूट गई, जिससे सिद्धार्थ, शनि और गोलू नीचे गिर गए, जबकि पवन और कल्लू ऊपर ही फंस गए. ऊपर से गिरने से सिद्धार्थ की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, वहीं शनि और गोलू को इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.