CM योगी की भूमिका पर खुलकर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, धमकियों के दावे पर भी किया खुलासा
Swami Avimukteshwaranand News: गोरखपुर में रविवार को गोविष्टि यात्रा की शुरुआत के साथ ही धार्मिक और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया. भारत माता मंदिर, सहारा स्टेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई.
ADVERTISEMENT

UP News: गोरखपुर में रविवार को गोविष्टि यात्रा की शुरुआत के साथ ही धार्मिक और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया. भारत माता मंदिर, सहारा स्टेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने गाय संरक्षण, सरकार की नीतियों, चुनावी राजनीति और सामाजिक सोच को लेकर कई बड़े सवाल उठाए. उनके भाषण में नाराजगी, चेतावनी और जनजागरण का संदेश साफ दिखाई दिया. अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गोविष्टि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें कई तरह की धमकियां मिली थीं. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'कोई भी हमें डरा नहीं सकता. अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसे सत्ता से बाहर होना पड़ेगा.' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसलिए डराया जा रहा है क्योंकि वे जनता के असली मुद्दों को उठा रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें इस मुद्दे पर कमजोर बताया. उनके अनुसार, अगर इच्छाशक्ति होती तो गाय को 'राज्यमाता' घोषित किया जा सकता था. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण सरकार इस दिशा में सख्त फैसले नहीं ले रही है.