लेटेस्ट न्यूज़

Baghpat Custodial Death News: पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल... मेरठ में नौकरी करने वाले रोहित की गई जान, हुआ क्या था?

ADVERTISEMENT

Baghpat Custodial Death News: बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में रोहित राणा नामक युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव. परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है. दो कांस्टेबल सस्पेंड, जांच जारी.

social share
google news

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ दोघट थाना क्षेत्र की भल पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.