यूपी चुनाव से पहले ओपी राजभर की सुभासपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी छोड़ VIP को किया जॉइन
UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बदलाव देखने को मिला है, जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद्र कश्यप ने वीआईपी पार्टी की सदस्यता ले ली है.
ADVERTISEMENT

Prem Chandra Kashyap and O.P. Rajbhar (File Photo)
UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बदलाव देखने को मिला है, जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद्र कश्यप ने वीआईपी पार्टी की सदस्यता ले ली है. बता दें वह पहले ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से जुड़े हुए थे. इसके साथ ही पूर्व मंत्री और जन अधिकारी पार्टी के नेता रहे अच्छे लाल निषाद भी वीआईपी पार्टी में शामिल हो गए हैं. बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई वाली इस पार्टी के लिए इसे उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है.