लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Double Murder Mystery: सहारनपुर में क्यों की गई विक्रांत और उसकी GF राखी की हत्या? पुलिस ने सुलझाई उलझी गुत्थी

ADVERTISEMENT

Saharanpur Double Murder Mystery: सहारनपुर पुलिस ने विक्रांत और राखी कश्यप के दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है. प्लॉट विवाद और ब्लैकमेलिंग के चलते कपिल और सुधारस चौहान ने दोनों को मौत के घाट उतारा था. जानें पूरी इनसाइड स्टोरी.

social share
google news

Saharanpur Double Murder Mystery: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है. थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान कपिल और सुधारस चौहान नामक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं.