Agra Waterlogging Protest: आगरा में महिलाओं का हल्ला बोल... टंकी पर चढ़ने की दी धमकी, क्या है मामला?
ADVERTISEMENT
Agra Waterlogging Protest: आगरा की महिलाओं ने जलभराव की समस्या को लेकर तहसील में टंकी पर चढ़ने की धमकी देकर रचनात्मक विरोध किया. प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.
सिस्टम की 'उदासीनता' के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल; तहसील में टंकी पर चढ़ने की धमकी, बीकेयू महिला विंग ने संभाला मोर्चा आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ महिलाओं के संघर्ष की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. यहाँ के नमल गाँव (लाल ग्राम पंचायत) की महिलाओं ने महीनों से जारी जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. शिकायतों की अनदेखी से नाराज महिलाओं ने टंकी पर चढ़ने की चेतावनी देकर प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.
