UP Weather Update: 27 जून को उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 27 जून को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, 27 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.