1 लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव का लखनऊ में STF ने किया एनकाउंटर, प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह मर्डर केस का था मुख्य आरोपी
लखनऊ STF एनकाउंटर में एक लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव की मुठभेड़ में मौत हुई. आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य शूटर था और कई संगीन मामलों में वांछित था.
ADVERTISEMENT

Lucknow STF Encounter Sanjay alias Sanjeev
Lucknow STF Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, वह मई 2026 में पीजीआई क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हुई थीं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह विभिन्न जिलों में वांछित था.