लेटेस्ट न्यूज़

'दोषियों को जरूर सजा मिलनी चाहिए...',  राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में सामने आए रामलला के शिल्पकार अरुण योगीराज, श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में रामलला की प्रतिमा के शिल्पकार अरुण योगीराज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

Arun Yogiraj Statement On Ayodhya Ram Temple
Arun Yogiraj Statement On Ayodhya Ram Temple (Photo: AI Generated)
social share
google news

Arun Yogiraj Statement On Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा जारी है. इस मामले में अब रामलला की प्रसिद्ध प्रतिमा के शिल्पकार अरुण योगीराज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए. वहीं, इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.