UPTak Baithak Logo

कोरोना के कारण 2 सालों से अयोध्या में नहीं हुआ था झूला उत्सव, अब धूमधाम से हो रहा, जानिए

दो साल बाद अयोध्या (Ayodhya News) के मणिपर्वत का झूला उत्सव इस बार सम्पन्न हुआ. तीज के दिन होने वाले मणि पर्वत झूला उत्सव से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

दो साल बाद अयोध्या (Ayodhya News) के मणिपर्वत का झूला उत्सव इस बार सम्पन्न हुआ. तीज के दिन होने वाले मणि पर्वत झूला उत्सव से अयोध्या के हर मठ मंदिर में झूला पड़ जाता है. कोविड के संकटकाल की वजह से इसका आयोजन दो साल नहीं हो पाया था. तीज से रक्षाबंधन तक चलने वाले सावन झूला उत्सव के दौरान लाखों की संख्या में लोग अयोध्या आते हैं और मेला लगता है. सावन झूला उत्सव में अयोध्या के मंदिरों में झूला डाला जाता है, जिसमें राम और सीता को झूला झुलाने की परम्परा है.