लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अब ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर घर पहुंचेगी शौचालय टैंक सफाई सेवा, अमेठी में बनेगा डिजिटल कंट्रोल रूम

Amethi Digital Sanitation: अमेठी में शौचालय टैंक सफाई के लिए ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर डिजिटल सेवा शुरू होगी. विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से GPS से लैस वाहनों की निगरानी होगी. लोग टोल-फ्री नंबर और मोबाइल ऐप से घर बैठे सेवा बुक कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

अब ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर घर पहुंचेगी शौचालय टैंक सफाई सेवा, अमेठी में बनेगा डिजिटल कंट्रोल रूम
अब ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर घर पहुंचेगी शौचालय टैंक सफाई सेवा, अमेठी में बनेगा डिजिटल कंट्रोल रूमअब ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर घर पहुंचेगी शौचालय टैंक सफाई सेवा, अमेठी में बनेगा डिजिटल कंट्रोल रूम
social share
Google CTA

Amethi Digital Sanitation: डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अमेठी में अब ग्रामीणों को शौचालय टैंक खाली कराने के लिए नई डिजिटल सुविधा मिलने जा रही है. जिला पंचायत राज विभाग ओला, उबर और डायल-112 की तर्ज पर शौचालय टैंक सफाई वाहनों का संचालन करेगा. इसके लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से सभी वाहनों की निगरानी की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर और मोबाइल एप भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था घर बैठे वाहन बुक कर सकेगी.