लेटेस्ट न्यूज़

कोडीन कफ सिरप के आरोपियों ने की जज तक पहुंच बनाने की कोशिश, तो जस्टिस कृष्ण पहल ने कह दी ऐसी बात

कोडीन कफ सिरप मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने आरोपियों द्वारा निजी संपर्क की कोशिश पर कड़ी टिप्पणी की. इसे न्यायपालिका के लिए काला दिन बताते हुए उन्होंने खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया.

ADVERTISEMENT

Allahabad Highcourt
Allahabad Highcourt
social share
Google CTA

देशभर में चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की एक टिप्पणी चर्चा में बनी हुई है. मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस कृष्ण पहल ने आरोपियों द्वारा जज तक निजी पहुंच बनाने की कोशिश पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने इसे न्यायपालिका के इतिहास का काला दिन बताया. साथ ही उन्होंने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है.