Raebareli Weather Update: गर्मी-उमस से बेहाल, रायबरेली में 'इंद्रदेव' मेहरबान, कल रात झमाझम बारिश से बदला मौसम
Raebareli Weather News: रायबरेली में रातभर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

गर्मी-उमस से बेहाल, रायबरेली में 'इंद्रदेव' मेहरबान: कल रात झमाझम बारिश से बदला मौसम
Raebareli Weather News: चिलचिलाती धूप, चिपचिपी गर्मी और घुटन भरी उमस से बेहाल रायबरेली वासियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आई है. बीते कई दिनों से सूरज के तल्ख तेवरों और बादलों की बेरुखी से लोग पसीने-पसीने हो रहे थे, लेकिन कल रात मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में छाए घने काले बादलों के साथ हुई तेज झमाझम बारिश ने पूरे जिले का मिजाज बदलकर रख दिया. झमाझम बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और पसीने से बड़ी राहत मिली है.
